भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूडियावास में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद बिरसा मुंडा जी के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य जी ने बताया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के उत्थान, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया था। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी बिरसा मुंडा जी के जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंग साझा किए तथा अंग्रेज़ों के खिलाफ आदिवासी समुदाय के संघर्ष पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में देशभक्ति और संघर्षशीलता की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से बिरसा मुंडा जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, समाज सेवा और अपन...